#मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का हंगामा, सड़क पर भिड़ीं दोनों महिलाएं #वायरल #वीडियो
,#मेरठ, उत्तर प्रदेश। सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी के पास बुधवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रास्ते में देख लिया। पत्नी ने दोनों को रोककर विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति और दूसरी महिला ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों महिलाएं भी सड़क पर आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को गिराकर पीटा और बाल खींचे। सड़क पर हुए इस विवाद को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Parliament Street, New Delhi | Aug 19, 2026