चांदवा: चंदवा में आजसू सुप्रीमो करेंगे सामाजिक मंथन, विस्थापन, रोजगार और ओवरब्रिज जैसे मुद्दे उठेंगे
पलामू प्रमंडल की राजनीति में रविवार को चंदवा से नई हलचल उठने वाली है।आजसू पार्टी की ओर से 17 मई 2026 दिन रविवार को चंदवा स्थित लादूबाबू बैंक्वेट हॉल में पलामू प्रमंडल स्तरीय ‘सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है।