कुमारखंड: श्रीनगर गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय कुमार सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर गांव में सोमवार को शाम करीब छः बजे से पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय कुमार सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पैतृक आवास पर मनाया गया। सोमवार की रात करीब आठ बजे मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव पैतृक आवास पर पहुंचकर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।