विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सिलेबस के अनुसार पढ़ाई नहीं होने, सत्र में देरी और किताबों की कमी को लेकर सांकेतिक धरना दिया। छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।