बनमनखी: मोर्निंग क्लास के पहले दिन बीईओ ने किया औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र स्थित पन्ना लाल वैध विद्यालय का सोमवार को मोर्निंग क्लास शुरू होने के पहले दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) समीर कुमार सुमन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकन के अनुरूप छात्रों की उपस्थिति काफी कम पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।