उज्जैन शहर: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम में ID कार्ड और वॉकी-टॉकी लेकर पहुंचा व्यक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन महाकाल लोक के ब्रिज का लोकार्पण किया था.इस दौरान सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जिसका सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार और एसआई चंद्रभान सिंह ने उससे पूछताछ की, तो उसने खुद को सीएम का सुरक्षा अधिकारी बताया.