उज्जैन शहर: माधव नगर के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में महिला घायल
स्पीड ज्यादा होने से कार काबू से बाहर हो गई और माधवनगर उत्कृष्ट स्कूल के सामने डिवाइडर में जा घुसी। इससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें कार सवार महिला को चोट आई है जिसे ई-रिक्शा से करीबी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक घटना शाम 9 बजे की है।