गिर्वा: उदयपुर में शहीद प्रकाश खटीक के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित, कई लोगों ने की पुष्पांजलि
Girwa, Udaipur | Apr 19, 2024 उदयपुर शहर के समीप बेदला निवासी प्रकाश खटीक के 13 वर्ष पूर्व शहीद होने पर शुक्रवार को पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर शामिल हुए लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ खेद प्रकट करते हुए कहा कि प्रकाश खटीक के शहीद होने के बाद राज्य सरकार ने बेदला गांव के सरकारी स्कूल में प्रतिमा लगाने की घोषणा की गई थी लेकिन वह अभी तक पूरी नहीं हुई है।