गिर्वा: उदयपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़े हजारों लोग, सीएम भजनलाल शर्मा हुए शामिल।
Girwa, Udaipur | Apr 19, 2024 मेवाड की धरा पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे ने पूरा वातावरण भाजपा मय कर दिया। शुक्रवार को अमित शाह रोड शो में शामिल होने के लिए मारवाड की धरा से मेवाड की धरा पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद देहलीगेट से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। रोड शो के शुरू होते ही बापू बाजार में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे।