गिर्वा: सवीना पुलिस ने नाबालिग के साथ मारपीट करने और स्कूटी जलाने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Apr 18, 2024 सवीना पुलिस ने नाबालिग के साथ मारपीट करने और स्कूटी जलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि उदयपुर शहर के सेक्टर-14 में दो दिन पहले नाबालिग के साथ मारपीट और उसकी स्कूटी जलाने की घटना हुई थी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।