गिर्वा: उदयपुर में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने लांच किया वोटर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, मतदाताओं को होगा फायदा।
Girwa, Udaipur | Apr 18, 2024 उदयपुर लोकसभा चुनाव में आमजन की सुविधा के लिए गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने वोटर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया। इससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान कतार की स्थिति भी घर बैठे पता चल सकेगी और वे अपनी सुविधानुसार बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे।