गिर्वा: उदयपुर में रामनवमी के मौके पर शहर में निकली विशाल शोभायात्रा, पहलवानो ने किया अखाडा प्रदर्शन।
Girwa, Udaipur | Apr 18, 2024 श्रीराम नवमी के मौके पर बुधवार को श्रीराम सेना व श्रीराम बजरंग सेना के संयुक्त तत्वाधान में श्रीराम सेना प्रमुख व संस्थापक गजेंद्र सिंह राठौड़ व श्रीराम बजरंग सेना के संस्थापक ख्यालीलाल रजक के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से निकली और समापन टाउन हॉल में हुआ।