रावतसर: रावतसर में पानी की टंकी के नीचे दबने से एक युवक की मौत, रावतसर पुलिस थाने में हुई मर्ग दर्ज
बुधवार को जारी पुलिस प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में धर्मपाल जाट निवासी पापड़ा जिला झुंझुनू ने मर्ग दर्ज करवाई की उसके मौसी के लड़के लीलाराम निवासी पापड़ा जिला झुंझुनू की चक 7 डी डब्ल्यू एम रावतसर में लगे एक प्लांट में बनी पानी की टंकी के नीचे दबने से मौत हो गई है इस संबंध में रावतसर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज हुई है।