मंडला: नर्मदा के बड़े रपटा पुल पर खतरनाक वीडियो बनाने वाले युवक ने मांगी माफी
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 नर्मदा पुल पर जान जोखिम में डालकर वीडियो शूट करने वाले युवक का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ था। लोगों ने इस तरह की हरकत को लेकर नाराजगी जताई थी। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे संबंधित युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। युवक ने स्वीकार किया कि उसने गलती की और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं दोहराने का आश्वास दिया।