मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने सूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जिले के पहाड़पुर थाना अंतर्गत अभियान चलाकर पुलिस ने ग्राम माधोपुर से 75 ग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त सफीउल्लाह मियां पिता जहीर मियां साकिन सिसवा मलदहिया थाना पहाड़पुर को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी बुधवार को 12:42 बजे मिली।