धरहरा: मिर्जाचक लगमा पहुंचे विधायक नचिकेता मंडल, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों को दिया ढांढस,दुख की इस घड़ी में
कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला चाय गोदाम ढहने की दर्दनाक घटना में मिर्जाचक लगमा गांव के तीन युवकों की मौत के बाद शोकाकुल परिवारों से मिलने मंगलवार की देर संध्या जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नचिकेता मंडल गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक घी कुमार उर्फ प्रेम, मन्नू कुमार और श्रीचन कुमार के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।