बेगूसराय: धबौली में NDA का जिला सम्मेलन हुआ, कई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए
धबौली में एनडीए का जिला सम्मेलन शनिवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपा, जदयू, लोजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव- 2025 का आगाज किया गया. सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के बारे में बताने का काम करेंगे.