स्वच्छता के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत आज बेगूसराय जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का स्वच्छता से संबंधित विभिन्न परिसंपत्तियों का एक्सपोजर विजिट कराया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU), कंपोस्ट यूनिट, PWMU, गोवर्धन बायोगैस प्लांट, सामुदायिक शौचालय, STP एवं सामुदायिक सोखता जैसी स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा इनके संचालन एवं उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनाना है।
IPRD Bihar
Swachh Begusarai
#begusarai
32 views | Begusarai, Bihar | Sep 18, 2026