चौगाईं: पहले ही प्रयास में सफलता: मनपा गांव के मुरारी यादव बने बीडीओ, गांव में भव्य स्वागत, मुखिया पिता पहले ही दे रहे जनसेवा
Chaugain, Buxar | Jun 22, 2026 चौगाईं प्रखंड के मनपा गांव के मुरारी यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। मुरारी यादव, गांव के मुखिया ददन यादव के पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।