कोल: देहली गेट पुलिस ने छिनैती करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद
Koil, Aligarh | Apr 1, 2026 अलीगढ़ में एसएसपी नीरज जादौन के द्वारा अपराध पर रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन के क्रम में थाना देहली गेट पुलिस ने छिनैती करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित उर्फ चूसा व विनोद छिनैती की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।