झालरापाटन: झालावाड़ में आदिवासी मजदूर से मारपीट, अज्ञात पुलिसकर्मियों पर बर्बरता का आरोप, समाज ने मिनी सचिवालय पर किया विरोध
झालावाड़ में 20 अप्रैल को एक आदिवासी मजदूर महेश भील के साथ अज्ञात पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना के विरोध में बुधवार सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलनकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों ने महेश भील के साथ बर्बरता और अमानवीय मारपीट