जिले में नारकोटिक्स विभाग के पहले डिवीजन में अफीम तौल का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। 29 मार्च से शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक 73 गांवों के 1563 किसानों से कुल 13,050.230 किलो अफीम खरीदी गई है। इसके बदले किसानों के खातों में 2 करोड़ 20 लाख 64 हजार रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी हैं।