सरिया: सरकारी जमीन पर बना आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेगा बेहतर माहौल
सारिया के ग्राम जामपाली में अतिक्रमण मुक्त सरकारी भूमि पर नया आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनकर तैयार हुआ है। यहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और बाल विकास की सुविधाएं सुरक्षित और साफ-सुथरे माहौल में मिलेंगी। दीवारों पर रंगीन चित्रकारी से सीखने का माहौल और बेहतर हुआ है।