कोंडागांव: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ताकि आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव में आज गुरुवार दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।