बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में शिव महापुराण के उपलक्ष्य में नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा, शामिल हुए श्रद्धालु
बल्देवगढ़ में शिव महा पुराण कथा के उपलक्ष में संपूर्ण नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कथा वाचक वेद व्यास महराज के के द्वारा बताया गया कि नगर के हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में शिव महा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के सुभारंभ पर आकर्षक झांकियों एवं गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।