सिहोरा: ग्राम भाटादोन कॉलोनी में अज्ञात हाईवा की टक्कर से एक गाय की मौत
ग्राम भाटादोन मझगवां रोड पर मंगलवार सुबह 4:00 बजे के आसपास एक अज्ञात हाईवा की टक्कर से गाय की मौत हो गई आपको बता दे की उमस भरी गर्मी के चलते पशुधन रोड में जाकर बैठ जाता है ताकि वाहनों की हवा से मच्छरों एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके जिस कारण से रात के अंधेरे में बड़े वाहन चालकों को पशुधन नजर नहीं आते हैं और हाईवा ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौत हो जाती हैं।