बांधवगढ़: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर ही दिए कई मामलों के निपटारे के निर्देश
उमरिया जिले में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अमन शर्मा ने अपने पिता के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गयी है।