पचपदरा: RCC प्लेट्स चुराने वाले एक आरोपी को पचपदरा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस टीम ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया। पचपदरा थाना अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आईसीसी प्लेट्स चुराने वाले एक आरोपी को कल गिरफ्तार किया था। आरोपी ढलाराम पुत्र महेंद्र जाति पालीवाल से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वही चोरी किए गए माल की बरामद की का प्रयास किया जा रहा है।