मानपुर: पनपथा-बरही मार्ग पर बरुहा नाला के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा कटनी रेफर
Manpur, Umaria | May 22, 2026 पनपथा बरही सड़क मार्ग SH10 मे पलझा के बरुहा नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।जहां इस दुर्घटना मे एक युवक रघुवीर बर्मन निवासी ग्राम पलझा की मौत हो गई है वहीं दूसरा युवक रामपाल सिंह निवासी ग्राम पलझा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे CHC अमरपुर मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया है।