सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
जनकपुरी थाना पुलिस ने चेकिंग और दबिश के दौरान एक एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्त को बुधवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तरंग उर्फ तन्नु पुत्र स्वर्गीय मुकेश निवासी नंद वाटिका, थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है।