नर्मदापुरम: कलेक्टर ने हृदय रोग से पीड़ित बालिका का आयुष्मान कार्ड बनवाया, एसडीएम ने सौंपा
बुधवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने हृदय रोग से पीड़ित बालिका के इलाज से जुड़ी समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया। आवेदिका प्रियांका चौरे ने बताया कि उनकी पुत्री के ऑपरेशन के बाद नियमित उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड आवश्यक है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराईं और बालिका का आयुष्मान कार्ड तुरंत जारी किया गया।