मोतिहारी: जिले की हरसिद्धि पुलिस ने साइबर ठगी मामले में ग्राम दुदही से तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
जिले की हरसिद्धि पुलिस ने साइबर ठगी मामले में ग्राम दुदही से तीन साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया है । अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व हरसिद्धि पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुदही गांव से विक्की कुमार गुड्डू कुमार एवं प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों के द्वारा मोबाइल से तेलांगना,उतरप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के लोगो के साथ साइबर ठगी करने का प्रमाण मिला है