कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज हुआ आसान, टच स्क्रीन कियोस्क से मरीजों को मिलेगी त्वरित जानकारी
सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज के लिए जिले के सुदूरवर्ती गांवों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं. अक्सर देखा जाता था कि अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, डॉक्टरों की उपलब्धता, जांच कक्ष या दवा काउंटर की जानकारी जुटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.