🚨 ग्वालियर में SP की कुर्सी पर फिर बदलाव! आखिर चल क्या रहा है?
ग्वालियर जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) का प्रभार लगातार बदलने से प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान SP धर्मवीर सिंह के ट्रेनिंग पर जाने के बाद सबसे पहले IPS संजीव सिन्हा को ग्वालियर का प्रभार सौंपा गया था, लेकिन उनके चार्ज संभालने से पहले ही उन्हें सागर SP बना दिया गया।
इसके बाद एडिशनल SP जयराज कुबेर को ग्वालियर का प्रभारी SP बनाया गया, लेकिन महज दो दिन बाद उनसे भी प्रभार वापस ले लिया गया।
अब 13वीं बटालियन से IPS श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ग्वालियर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सवाल यह है कि आखिर ग्वालियर में SP का प्रभार बार-बार क्यों बदला जा रहा है?
क्या यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है या इसके पीछे कोई विशेष वजह है?
ग्वालियर की जनता क्या सोचती है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Gwalior #Gwaliornews #Gwaliorchambal #MadhyaPradeshNews #MP #Administration #BreakingNews
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 4, 2026