मण्डी के सावली खड्ड स्थित हनुमत मंदिर और नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया। महंत शिवराम दास त्यागी जी के संकल्प से पिछले 25 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के युवा सदस्यों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
#Mandi #ShravanMonth #Bhandara #Mahadev #HanumanTemple
Mandi, Mandi | Aug 16, 2026