बांका: पुलिस ने डाड़ा गांव से कुर्की जब्ती के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Banka, Banka | Apr 26, 2026 बांका थाना क्षेत्र के डाड़ा गांव से पुलिस ने कुर्की जब्ती के एक वारंट अभियुक्त को गिरफ्तार किया। रविवार की सुबह 11 बजे अभियुक्त का अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि डाड़ा गांव निवासी मांगन साह पर न्यायालय के द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया था।जिसके आलोक में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।