मुगलसराय: विकास नगर मोहल्ले में रील बनाते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, छत से गिरकर आईसीयू में भर्ती
मुगलसराय के विकास नगर में आज सोमवार शाम करीब 04 बजे को रील बनाते समय 20 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छत से गिर गया। घायल की पहचान आलोक कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी जायसवाल स्कूल के पास के रूप में हुई है। युवक के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।