👉 NEET (UG) पुनर्परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।
➡️ दिनांक 21 जून, 2026 को NEET (UG) पुनर्परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
➡️ क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा पी0बी0 इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ सिटी, प्रतापगढ़ एवं मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज, चिलबिला, प्रतापगढ़ का सघन निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से जांच की गई।
➡️ ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्र के भीतर एवं बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने एवं परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
➡️ क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त एवं प्रभावी प्रबंध किए गए हैं। जनपद पुलिस किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
9 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026