राहे: झारखंड विधानसभा में ढुल्लू ने कहा-धनबाद के पूर्व SSP क्रिमिनल हैं, उनके रहते होती थी अवैध माइनिंग व हत्या
Rahe, Ranchi | Feb 28, 2024 झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथा दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो सदन के बाहर धरने पर बैठ गये। उन्होंने पूर्व एसएसपी संजीव कुमार द्वारा अर्जित अपार धनराशि की जांच ईडी से कराने की मांग की। ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद में कोयला की हजारों करोड़ों की लूट हुई है. पूर्व एसपी के संरक्षण में कई मजदूरों की जान गयी है।