राहे: महावीर चौक बूचड़ गली में स्कूटी से धक्का लगा, पूछने पर बोतल से वार कर फोड़ा सिर
Rahe, Ranchi | Feb 23, 2024 महावीर चौक बूचड़ गली में स्कूटी से धक्का लगने के बाद चालक ने राजेश कुमार वर्मा पर कातिलाना हमला किया। कांच की दूध की बोतल से एक के बाद एक सिर पर कई प्रहार से राजेश जख्मी हो गया। जख्मी राजेश प्यादा टोली का रहने वाला है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उनकी लिखित शिकायत पर कोतवाली थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।