राहे: नगड़ी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च निकाला
Rahe, Ranchi | Feb 26, 2024 नगड़ी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला। न्याय मार्च नगड़ी, नारो, देवरी और साहेर पंचायत में निकाला गया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता जेल का फाटक टूटेगा, केंद्र सरकार ईडी को दुरुपयोग करना बंद करो, नरेंद्र मोदी होश में आओ आदि नारे लगा रहे थे।