राहे: झारखंड हाईकोर्ट में प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई पूरी, फैसला सुरक्षित
Rahe, Ranchi | Feb 24, 2024 झारखंड हाइकोर्ट में चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉउंड्रिंग मामले में आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने प्रार्थी और ईडी का पक्ष सुना। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।