राहे: राहे में 18 एकड़ पोस्ता की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
Rahe, Ranchi | Feb 25, 2024 एसएसबी 26वीं बटालियन के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर प्रखंड के डूमरगाड़ी और सीता फॉल गांव के आसपास के जंगल में 18 एकड़ पोस्ता की फसल नष्ट की गई। 26वीं बटालियन ए कंपनी सताकी शिविर और अनगड़ा पुलिस द्वारा पोस्ता के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया।