आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की तस्वीर बदल गई है। पुनरीक्षण से पहले जिले में 8,97,906 मतदाता थे। बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटे, जिनमें से 8,32,203 फॉर्म भरे हुए वापस मिले। लेकिन 65,703 गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे।