सिवनी: दशहरा पर्व पर मिशन ग्राउंड में हजारों लोगों के बीच धू-धू कर जला रावण
Seoni, Seoni | Oct 21, 2026 विजयादशमी पर मिशन स्कूल ग्राउंड में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व इस बार बेहद भव्य रहा।मंच पर सबसे पहले महावीर व्यायाम शाला और बजरंग व्यायाम शाला के युवाओं ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। तलवारों की खनक, लाठियों की फुर्ती और बनेटी के खतरनाक करतबों ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।