छतरपुर: छतरपुर के दो थाना परिसरों में जहरीला पदार्थ खाने की घटनाएं, एक की मौत, युवती भर्ती; एसपी बोले- होगी निष्पक्ष जांच
छतरपुर जिले के नौगांव और महाराजपुर थाना क्षेत्रों में थाना परिसर के बाहर जहरीला पदार्थ खाने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। नौगांव में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महाराजपुर में एक युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। एसपी रजत सकलेचा ने रविवार की शाम 4 बजे बताया कि दोनों मामलों की सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है