दरभा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार से स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग की, कहा- बिजली बिल तिगुना अधिक
Darbha, Bastar | May 22, 2026 स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। कई घरों में बिजली बिल तीन गुना तक आ रहा है, जिसके खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश में जनता के भारी विरोध के बाद सरकार को स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला वापस लेना पड़ा।हम छत्तीसगढ़ सरकार से भी मांग करते हैं कि स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं और इसे लगाने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए