धरियावद: नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरियावद में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक विरोध के बीच धरियावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध।