मंडी: सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ने कांग्रेस से मांगा टिकट, कहा- हाईकमान जो कहेगा वह मंजूर
Mandi, Mandi | Mar 21, 2024 सेवानिवृत डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है। गुरुवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें टिकट देती है तो वह इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। अगर पार्टी टिकट नहीं देती हैं तो पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।