सिमडेगा: भाजपा का हमला: स्वास्थ्य, पेयजल संकट और बिजली समस्या पर सरकार को घेरा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल संकट और बिजली समस्या को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिमडेगा सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। सदर अस्पताल में जरूरी उपकरण खराब पड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।